FeaturedJamshedpurJharkhandNational

लोकतंत्र पर्व के स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंड में कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चाईबासा। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त पश्चिमी सिंहभूम जिला मे लोकतंत्र के पर्व में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करने के तदर्थ स्वीप कार्यक्रम के तहत आज जिले के विभिन्न प्रखंड हाटगमरिया, कुमारडुंगी, गुदड़ी, गोइलकेरा, नोवामुंडी सहित अन्य प्रखंडों में हस्ताक्षर अभियान, प्रभात फेरी, रंगोली प्रतियोगिता, चुनावी पाठशाला, मतदाता प्रतिज्ञा सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा ग्राम वासियों को मताधिकार के प्रयोग की महत्ता तथा इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं को साझा किया गया। स्थानीय पदाधिकारी द्वारा विशेष कर महिला वर्ग को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें बताया गया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में डाले गए प्रत्येक वोट की गिनती होती है और आपका एक वोट लोकतंत्र को सुदृढ़ बनता है। ग्रामीणों को जिला अंतर्गत मतदान के लिए निर्धारित तिथि 13 मई 2024 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई तथा यह अपील किया गया कि सभी मतदाता इस दिन अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाएं और अपने एक वोट से सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Back to top button