FeaturedJamshedpur

लोकतंत्र की हत्या है निहत्थे कार्यकर्ताओ और महिलाओं पर लाठी चार्ज :- कन्हैया सिंह

अदिति सिंह
आज दिनांक 9 सितम्बर दिन गुरुवार को आजसू जिला समिति पूर्वी सिंहभूम ने समाजिक न्याय मार्च निकाल 27%आरक्षण की मांग को लेकर स्मरण पत्र सौपने जा रहे आजसू कार्यकर्ताओ पर हुए पुलिसिया लाठी चार्ज के विरोध में साकची बड़ा गोलचक्कर पर हेमन्त सरकार का पुतला दहन किया गया, पुतला दहन का नेतृत्व पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश विश्वकर्मा कर रहे थे
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह ने कहा कि पिछडो की आवाज बनी आजसू को दबाने और मिटाने के हेमन्त सोरेन की सरकार ने जबरन लाठी चार्ज करवाया है,हम सभी घटना से अचंभित है कि पुलिस ऐसा भी बर्ताव करती है लेकिन नही इससे आजसू पार्टी तनिक भी विचलित नही हुई है और नाही भयभीत हुई है बल्कि और मजबूत होकर इस राज्य के तुगलकी फरमान को खत्म कर जनता से किये वायदे पूर्ण करने का अभियान को जोर दे गाँव से शहर और शहर से सदन तक आंदोलन करेगी, क्योकि ये आंदोलन नही अधिकार है पिछड़े वर्ग का और इस अधिकार को कैसे प्राप्त किया जाता है ये आजसू जानती है और आजसू के प्रयास को आपकी लाठी गोली से नही दबाया जा सकता है बल्कि और मजबूती से सामना करने को तैयार है ।
पुतला दहन में मुख्य रूप से महिला नेत्री रानी देवी,लक्ष्मी कुमारी,सरस्वती देवी,यसोदा देवी,रानी कुमारी,मंजू देवी,गुड़िया देवी,बेबी देवी,बेबी कुमारी,के साथ जिलां अध्यक्ष कन्हैया सिंह,मुन्ना सिंह ब्रजेश,कमलेश दुबे,संजय मालाकार, जुम्मन खान,संजय सिंह,कुंदन सिंह,अप्पू तिवारी,शैलेन्द्र सिन्हा,समरेश सिंह,प्रकाश विश्वकर्मा,जितेंद्र यादव,अशोक मण्डल,राजेश चौधरी,सोनू सिंह,राजेन्द्र सोनकर,शम्भू श्रवण,प्रदीप दास,लक्ष्मण बाग,चंगेज खान,चन्दरश्वर पांडेय,मो सहजाद,हेमन्त पाठक, प्रमोद सिंह,समेत अन्य मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button