FeaturedJamshedpurJharkhand

राकेश कुमार गुप्ता बने केकेसी के प्रदेश संगठन सचिव

जमशेदपुर। झारखंड असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडेय उर्फ शैलेष पांडेय ने ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी राकेश कुमार गुप्ता को अपने आवासीय कार्यालय में प्रदेश संगठन सचिव का पत्र प्रदान किया। मौके पर कोल्हान संयोजक अवधेश सिंह, सरायकेला खरसवा के ज़िला अध्यक्ष जवाहर महाली, कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष अशोक मिश्रा उर्फ बबुआ मिश्रा, प्रदेश सचिव राजा सिंह राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शैलेष पांडेय ने आशा व्यक्त की कि राकेश जी के संगठन में जिमेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
राकेश ने प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय एवम प्रदेश सचिव राजा सिंह राजपूत के प्रति आभार प्रकट किया और आश्वस्त किया कि मै पूरी जिम्मेदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाऊंगा।

Related Articles

Back to top button