FeaturedJamshedpur

रांची में हुई बैठक में जमशेदपुर के युवा कांग्रेस नेता में हुएशामिल

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का पहली कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय रांची में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए।
बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव संजीव रंजन ने कहा संगठन में जितने भी नए लोग आए हैं इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले दिनों में लगातार नए युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम किया जाएगा।
बैठक में सभी पदाधिकारियों के द्वारा भविष्य में युवा कांग्रेस जन मुद्दे को लेकर किस तरह से कार्य करेगी इसकी रूपरेखा तैयार की गई।
इस कार्यक्रम में जमशेदपुर से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन जी प्रदेश महासचिव शिवनंदन सिंह शिबू प्रदेश महासचिव मोहम्मद नौशाद प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह एवं जिला अध्यक्ष नीरज सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button