FestivalJamshedpurJharkhand

रांची पहुंचे केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में हुआ स्वागत

जमशेदपुर। अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच चुके हैं, सुबह 11 बजे वह रांची एयरपोर्ट पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रांची से वह प्रदेश अध्यक्ष के साथ रांची में केकेसी के कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे, जिसके बाद शाम 6 बजे जमशेदपुर पहुंचेंगे। कोल्हान में केकेसी की मजदूर सम्मेलन एवं भारत जोडों यात्रा सोमवार सुबह 10 बजे पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में होगी एवं दोपहर 3 बजे पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर से साकची गोलचक्कर तक आयोजित की गई है।

Related Articles

Back to top button