FeaturedJamshedpurJharkhandNational

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित 6 दिसंबर के दौरे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेताओं ने की बैठक

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का आगमन जमशेदपुर में होने जा रहा है।
जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोल्हान प्रमंडलीय पार्टी के नेताओं एंव कार्यकर्ताओं को दिनांक 6 दिसंबर को शाम 6:00 बजे सिद्धगोड़ा स्थित भगवान बिरसा मुन्डा टाउन हॉल में संबोधित करेंगे । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोल्हान प्रमंडलीय जिला अध्यक्ष के साथ जमशेदपुर परिसदन में बैठक रखा गया, जिसमे कोल्हान के नेतागण और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम का क्या रुप रेखा तैयार करने के विषय में चर्चा किया गया। फिर सभी लोगों ने कार्यक्रम स्थल सिद्धगोड़ा टाउन हॉल का निरीक्षण किया। मौके पर जमशेदपुर अधिसुचित समिति के अधिकारियों को भी उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस बैठक और निरीक्षण में मुख्य रूप से जिला 20 सुत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता बीर सिंह सुरेन, ज़िला सराईकेला खरसांवा के ज़िला अध्यक्ष डॉ सुभेन्दु महतो, जिला पश्चिम सिंहभुम के सचिव सह झारखंड परिवाहन प्राधिकरण सोनाराम देवगम, पश्चिम सिंहभुम के 20 सुत्री के उपाध्यक्ष दिपक प्रधान, केंद्रीय सदस्य राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य शेखर बारिक, ज़िला पुर्वी सिंहभुम के उपाध्यक्ष सागेण पुर्ती एंव शायमल सरकार, जिला सदस्य पी के राय, वरिष्ठ नेता राजा सिंह शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button