FeaturedJamshedpurJharkhand

मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने झारखंड की आठ शाखाओं का किया दौरा

जमशेदपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, सचिव प्रभा पाडिया एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशीला खिरवाल ने झारखंड की शाखाओं का दौरा कर संगठन को ओर मजबूत करना शुरू कर दिया हैं। पूरे झारखंड में 54 शाखाएं कार्यरत हैं जिसमें अभी तक प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव के द्वारा चाकुलिया, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा, धनबाद, करकेन्द्र, चास, चाईबासा कुल आठ शाखाओं का दौरा किया गया। चारो शाखाओं के दौरा के दरमियान सभी शाखा की महिलाएं काफी उत्सुक थी और अपने कार्यों के प्रति काफी सजग थी। सभी ने एक से बढ़कर एक कार्य को अंजाम देने की योजना बना रखी है। करकेन्द्र में खंडेलवाल समाज के द्वारा मंजू खंडेलवाल एवम प्रभा पाडिया का भब्य स्वागत किया गया। अब तक दौरा किये गये शाखाओ के काम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सभी शाखा बहुत मजबूत औऱ जुझारू है। वर्तमान सत्र में मंजू खंडेलवाल की अध्यक्षता में झारखंड में 3 नई शाखाओं क्रमशः हल्दीपोखर, दुमका और बोकारो का गठन किया गया हैं। इस संबंध में मंजू खंडेलवाल एवं प्रभा पाडिया ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय कार्यालय से चार प्रकल्प क्रमशः बाल विकास, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, अंगदान एवं रक्तदान दिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश से हमने एक प्रकल्प लिया है प्रौढ़ शिक्षा। इन पांचों प्रकल्प के आधार पर सभी शाखाएं बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button