FeaturedJamshedpurJharkhandNational

महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

चाईबासा : सदर प्रखंड अंतर्गत टांगराई गाँव में बिरसा संस्था के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। समारोह में टंगराई गांव समेत आस पास के गांव नाकाहसा, आयता, बादुडी, बाईहातु, इत्यादि गांवों की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिला दिवस के इतिहास, लैंगिक समानता, शिक्षा , हमारी संस्कृति में महिलाओं की भूमिका, महिला मजदूरों की स्तिथि पर समाजसेवी ज्योत्सना तिर्की, वकील मिली बिरूआ, समाजसेवी बेला जेराई, समाजसेवी सुशीला बिरुआ, वकील रमेश जेरई द्वारा चर्चा किया। साथ ही नाकहसा गांव की आंगनबाड़ी सेविका ननकृष्णी गोप ने आंगनबाड़ी में चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला स्वास्थ्य पर भी प्रकाश डाला। स्वयंसेवी सन्नी सामड एवं मानकी बिरुली ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जैसे जोनो गालंग, जाटी गालंग, पुसु, रस्सा कस्सी आदि। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मंच संचालन हीरामनि देवगम व खुशबू गागरई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीला बुंदुवा, प्रहलाद तमसोय, दुलबू कालुंडिया, सावित्री भेंगरा, और टंगराई गांव के लोगों द्वारा किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

Related Articles

Back to top button