FeaturedJharkhand

मंत्री चंपई सोरेन ने चमरिया गेस्ट हाउस में शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। चमरिया गेस्ट हाउस में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री के साथ काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों को साकार करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के लिए अपनी कुर्बानी दी थी जिसे झारखंड के तमाम लोग याद रखेंगे।

Related Articles

Back to top button