FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजमो जमशेदपुर महानगर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की साकची स्थित जिला कार्यालय में मनाई. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अटल जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

भाजमो जमशेदपुर महानगर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सुशोभित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 98 वीं जयंती भाजमो जिला कार्यालय में मनाई. भाजमो नेताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा देश रत्न अटल जी भारत देश के सच्चे सपुत थे. उन्हें भारत का तीन बार नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ. अटल जी ने झारखंड अलग राज्य गठन करवाने में अहम भूमिका निभाई थी.अटल जी अपने कार्यकाल में देशहित में अनेकों कार्य किए. उनकी प्रशंसा देश के सभी राजनीतिक दल के नेता करते थे. उनके व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करता था. वे एक सादगीपूर्ण व्यक्ति थे. उनके लेखनी देश- विदेश में प्रसिद्ध थी. उनका राष्ट्र के प्रति प्रेम अद्वितीय था. हमारे नेता श्री सरयू राय भी उन्हीं के पदचिन्हों में चलते हुए राष्ट्र सर्वोपरी के भाव से काम कर रहें हैं. आज अटल जी की जयंती के अवसर पर हम उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प ले.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता सह व्यवसायिक प्रतिनिधी आकाश शाह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सोलार लाइट प्रभारी विजय राव, बिरसानगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, नंदिता गगराई, गणेश चंद्रा, अभिजित सेनापति, अजय रजक, राम दास मेहता, अखिलेश यादव, मोहरा यादव, चंदा शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button