FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा साकची मंडल पूर्वी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, बैठक में योगा दिवस को लेकर हुई चर्चा

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी साकची मंडल पूर्वी की रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा की अध्यक्षता में अगामी 21 तारीख को होने वाली योगा दिवस को लेकर खास चर्चा हुई। जिसमें मंडल के सभी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। इस बैठक का संचालन भारतीय जनता पार्टी साकची मंडल के महामंत्री रॉकी सिंह जी ने की, और धन्यवाद ज्ञापन मंडल के उपाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी जी ने किया। कार्यक्रम 21 तारीख को बागुन हाथों फुटबॉल मैदान मैं सुबह 6:00 बजे से आरंभ होगा ।जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय रघुवर दास जी।
साकची मंडल पूर्वी के साथ-साथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मंडल इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।कई संस्था और आम जनमानस भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।।
आज की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा,महामंत्री रॉकी सिंह, उपाध्यक्ष जोगराज सिंह, राजेश त्रिपाठी, त्रिलोचन सिंह, मंत्री सतवीर कांत ,अजय श्रीवास्तव, विजय सिंह, कोषाध्यक्ष गौरी शंकर ,कार्यालय प्रभारी रोहित मिश्रा, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी, पवन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीलू साहू ,किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार ,इसके अलावा श्याम अग्रवाल, पवन कुमार,सुनील कुमार, आदि उपस्ति थे।।

Related Articles

Back to top button