FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने कोरोना योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घ जीवन की कामना की।

जमशेदपुर। कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की सदस्यों ने रक्षा सूत्र बांधकर उनका उत्साहवर्धन किया। शनिवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के निर्देशानुसार महानगर के महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कदमा थाना जाकर थाना प्रभारी मनोज ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने कोरोना वॉरियर्स सफाईकर्मी को भी रक्षा सूत्र बांधे तथा महामारी के दौर में फ्रंटलाइन वर्कर्स के तौर पर सेवाएं दे रहे भाइयों के प्रति आभार जताते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महिला मोर्चा के प्रभारी राकेश सिंह, महामंत्री नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, लक्ष्मी मिर्धा, भारती कुमारी, सीमा जायसवाल, जया लक्ष्मी, लीना चौधरी, रानी ठाकुर, शुक्ला हलधर, पिंकी देवी, गीता देवी, रीता मुखी, सरबजीत सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button