FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ केंद्रीय कमेटी का वार्षिक मिलन समारोह साकची में आयोजित

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ केंद्रीय कमेटी का वार्षिक मिलन समारोह साकची में आयोजित किया गया इस आयोजन में संघ की सभी संरक्षिका सभी केंद्रीय पदाधिकारी तथा सभी इकाई के अध्यक्ष शामिल हुए सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके बाद स्वागत भाषण महासचिव मनजीत सिंह ने दिया उसके बाद अध्यक्ष डॉ कविता परमार ने अपने पिछले साल भर के कार्यकलाप पर समीक्षा की तथा साथ ही अगले साल के लिए एजेंडा तय किया जिसमें सबसे अहम सदस्य तो सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया सभी इकाई अध्यक्षों को अपने-अपने इकाई में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया और 1 अगस्त से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई इसके बाद संरक्षिका देविका सिंह , रानी सिंह,रागिनी भूषण सीता सिंह क्षत्रिय महिला संघ के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी अपने सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया। बहुत तरह के फल एवं गेम्स की भी व्यवस्था की गई थी जिसका सभी केंद्रीय कमेटियों ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिद्ध घोड़ा, सीतारामडेरा, गोविंदपुर ,कदमा , बारीडीह, बिस्टुपुर ,बागबेड़ा, आर आई टी, आदित्यपुर, सोनारी, मांगो, गोलमुरी, साकची इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। वार्षिक समारोह के आयोजन में कविता परमार और महासचिव मंजू सिंह के साथ-साथ रानी सिंह का योगदान रहा। संरक्षिका पल्लवी सिंह, पुष्पा सिंह, चिंता सिंह, सीता सिंह ,आशा सिंह ,पूनम सिंह, प्रतिमा सिंह, रागनी भूषण, कंचन सिंह, देविका सिंह ,ऋतु सिंह, सत्या सिंह उपस्थित थे। केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष समी सिंह ,सीमा सिन्हा, गीनू सिंह, तथा अनीता सिंह, मधु सिंह, रीता सिंह, आशा सिंह, शर्मिला सिंह, ललिता सिंह, पूनम सिंह ,शिवानी प्रीति ,अर्चना ,सुनीता उपस्थित थी

Related Articles

Back to top button