FeaturedJamshedpurJharkhand

भगवान सिंह ने किया सीजीपीएस कमिटी का विशाल विस्तार

शैलेंद्र सिंह व गुरमीत सिंह तोते बनाये गये चेयरमैन, काले, इंद्रजीत सिंह और पप्पू होंगे संरक्षक

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह ने गहन चिंतन और मंथन करने के बाद चुनाव जीतने के ठीक एक माह बाद कमिटी का विस्तार विशालरूप में किया है। रविवार को सीजीपीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले सरदार शैलेन्द्र सिंह और गुरमीत सिंह तोते को चेयरमैन बनाया गया जबकि इंद्रजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह काले और गुरदीप सिंह पप्पू को संरक्षक बनाया गया है। तार कंपनी गुरुद्वारा के अमरजीत सिंह व सुरजीत सिंह को महासचिव की भूमिका में होंगे। गुरनाम सिंह और ताजबीर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया जबकि बलजीत संसोंआ व त्रिलोचन सिंह को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह के अलावा नरेंद्रपाल सिंह, महेंदर सिंह, चंचल सिंह और कुलदीप सिंह को कमिटी में वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कमिटी के विस्तार उपरांत अपने अभिभाषण में प्रधान भगवान सिंह ने कहा की काफ़ी गहन विचार विमर्श करने के बाद कमिटी का विस्तार किया गया है और वे सभी कमिटी सदस्यों से आशा करते हैं कि वे कौम की समृद्धि के लिए निरंतर सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा यह कमिटी उनकी नहीं बल्कि सिख संगत की अपनी है और धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिये सदैव समर्पित रहेगी। चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि हालांकि कमिटी में सभी को स्थान देने की कोशिश की गई है फिर भी यदि कोई कोई नाम अनजाने में छूट गया हो तो उनको योग्यता अनुसार जगह देने का प्रयास आगे किया जा सकता है।
इसके अलावा जनरल बॉडी में रणजीत सिंह माथारू एवं बलविंदर सिंह को ऑडिटर चुना गया साथ ही बैठक में समाज सुधार के लिए पूर्व में बनाए गए सभी नियमों को कड़ाई से लागू कर इसका पालन करने का निर्णय लिया गया इसके अलावा संविधान में उत्पन्न त्रुटियों को दूर करने के लिए संविधान का संशोधन करने का निर्णय लिया गया साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अगर कोई मेंबर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी का सदस्य सेंट्रल कमेटी के नियम उन नियमों को तोड़ेगा तो सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह उन पर कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान भगवान सिंह ने की जबकि संचालन सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया साथ ही गुरमीत सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया बैठक में सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ओके पदाधिकारी एवं सेंट्रल से कि स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखजीत कौर चेयरमैन कमलजीत कौर दलबीर कौर महासचिव रविंदर कौर सुखवंत कौर अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह राम किशन सिंह रविंदर सिंह एवं कई अन्य लोग शामिल थे।
विस्तारित सीजीपीसी कमिटीः
*संरक्षकः* इंद्रजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, गुरदीप सिंह पप्पू
*चेयरमैन:* सरदार शैलेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते *प्रधान:*-भगवान सिंह
*वाइस चेयरमैन:* गुरदयाल सिंह, जसबीर सिंह संधु, रणजीत सिंह, इकबाल सिंह, सतिंदर सिंह रोमी
*महासचिव:* अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह
*वरीय उपाध्यक्ष:* नरिंदरपाल सिंह, निशान सिंह, महेंदर सिंह बोझा, चंचल सिंह, कुलदीप सिंह
*कोषाध्यक्ष:* गुरनाम सिंह, ताजबीर सिंह
*मंच सचिव:* अमरजीत सिंह भमरा, परमजीत सिंह काले, सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह
*सचिव:* हरदीप सिंह छनिया, त्रिलोचन सिंह, गुरचरण सिंह टीटू, बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह
*ऑफिस इंचार्ज:* सुखदेव सिंह बिट्टू, त्रिलोचन सिंह तोची
*मीत प्रधान:* कुलविंदर सिंह, गुरमुख सिंह खोखर, हरभजन सिंह (घाटशीला), बलदेव सिंह (कदमा), अमरजीत सिंह गांधी (गौरी शंकर रोड), महेंदरपाल सिंह (स्टेशन रोड), जगजीत सिंह गांधी (किताडिह), सविंदर सिंह, सुखपाल सिंह, हरपाल सिंह, दलबीर सिंह (प्रकाश नगर), दलबीर सिंह, प्रकाश सिंह, मनमोहन सिंह, रवीन्द्र सिंह, लखविंदर सिंह, बलकार सिंह, दीप सिंह
*मीत सचिव:* सरबजीत सिंह, परमजीत सिंह
*शिक्षा विभाग:* कुलविंदर सिंह, दलजीत सिंह, शिवराज सिंह, सतवीर सिंह सोमू, संतोष सिंह, बलजीत सिंह बलहोत्रा
*रेलवे कमिटी:* शैलेन्द्र सिंह, गुरमुख सिंह, जोगा सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, बलकार सिंह, गुरपाल सिंह टिक्कु, सुरेंद्र सिंह छिंदे
*प्रेस प्रवक्ता:* बलजीत संसोआ, त्रिलोचन सिंह
*धार्मिक कमिटी:* सुखदेव सिंह, रामकिशन सिंह, हरविंदर सिंह, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, रवीन्द्र सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, भूपिन्दर सिंह (गम्हरिया), गुरप्रताप सिंह
*खेल कमिटी:* बलजीत संसोआ, गुरशरण सिंह, सुखदेव सिंह
*फैसला कमिटी:* हरजिंदर सिंह, कुल्विंदर सिंह पन्नू, चंचल सिंह, स्त्री सत्संग सभा
*बिल्डिंग कमिटी:* सुरिंदरपाल सिंह, मनदीप सिंह, गुरदियाल सिंह
*लंगर इंचार्ज:* हरविन्दर सिंह पप्पू, महेंद्र सिंह (साकची), कुलवंत सिंह, जगदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, रवींद्र सिंह, हरविन्दर सिंह, जगजीत सिंह, सुखवंत सिंह सुखु, हरविंदर सिंह गुल्लू, हरपाल सिंह हीरा, जसपाल सिंह, भगत सिंह
*कानूनी सालाहकार:* मलकीत सिंह, जगदीप सिंह
*मुख्य सलाहकार:* इंदरजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, गुलशन सिंह, सुरिंदर सिंह, बलबीर सिंह बल्ली, गुरदीप सिंह पप्पू, हरजीत सिंह, परविंदर सिंह सोहल, शरदूल सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला
*सालाहकार:* सरबजीत सिंह, दर्शन सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, सुखविंदर सिंह, गुरपाल सिंह टिक्कु, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, शमशेर सिंह सोनी, तरसेम सिंह, हरदीप सिंह, परविंदरपाल सिंह, सूरताज सिंह बाजवा।
*स्वास्थ कमिटी:* डॉ अमरजीत सिंह, डॉ हरप्रीत सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह

Related Articles

Back to top button