Uncategorized

बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा साहिब कमेटी द्वारा सरदार शैलेन्द्र सिंह को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सिख प्रतिनिधि के रूप में अपना सेवा देते आये सरदार शैलेन्द्र सिंह को भारत सरकार के केन्द्र उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किए जाने पर सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया।

बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा साहिब कमेटी द्वारा आज सरदार शैलेन्द्र सिंह के निवास स्थान पर पहुँच कर उन्हें अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जी टाउन गुरुद्वारा साहिब कमेटी के प्रधान प्रकाश सिंह द्वारा कहा गया कि यह हम सबके लिए एक गौरवशाली पल है। जमशेदपुर में सिख समाज के प्रति जो सेवा सरदार शैलेन्द्र सिंह जी द्वारा दिया गया उसके लिए केंद्र सरकार द्वारा इन्हें अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित करना एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला है और इससे पूरे समाज में खुशी है।
सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सिर्फ मेरे अकेले का सम्मान नहीं है अपितु पूरे समाज का सम्मान है। मैं आप सभी का धन्यवाद देता हूँ कि आप सबने सदा मेरे सेवा कार्यों में अपना अहम भूमिका निभाई।

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान प्रकाश सिंह के साथ सचिव त्रिलोक सिंह, ट्रस्टी जसपाल सिंह, हरभजन सिंह, हरपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुखदेव सिंह, एवं मनवीर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button