Uncategorized

अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, सरायकेला खरसावां धूम धाम से महर्षि परशुराम जयंती मनाया

आदित्यपुर। अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, सरायकेला खरसावां ने भगवान महर्षि परशुराम जी की जयंती १० मई २०२४ को शाम ५ बजे से सुमन टावर, आदित्यपुर चौक में धूम धाम से मनाया गया। इसमें ब्रह्मर्षि समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस बैठक की अध्यक्षता कर्नल आर पी सिंह ने किया। कर्नल आर पी सिंह सभी आए हुए सदस्यो के प्रति अपना आभार प्रगट किया और उनका अभिनंदन किया । इस आयोजन के मुख्य अतिथि, श्री विकास कुमार जी, अध्यक्ष ब्रह्मर्षि समाज जमशेदपुर और विशिष्ट अतिथि डिप्टी एस पी (से. नि.) श्री अरविंद कुमार जी, एवम श्री ब्रज भूषण सिंह, मुख्य संपादक, चमकता आइना, न्यू इस्पात थे। विकास कुमार जी, शहर से बाहर होने के कारण, सम्मिलित नही जो सके। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। अध्यक्ष, कर्नल आर पी सिंह दोनो विशिष्ट अतिथि , श्री ब्रज भूषण सिंह और डिप्टी एस पी (से. नि.) श्री अरविंद कुमार जी का स्वागत किया और गुलदास्ता देकर उनका अभिनंदन किया गया। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने महर्षि परशुराम जयंती के महत्व एवम प्रेरणाश्रोत के बारे में प्रकाश डाला । इनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए आग्रह किया। इस दिन को अक्षय तृतीया के रूप में भी मनाया जा रहा हैं। इस दिन सफलता के लिए सभी शुभ कार्य प्रारम्भ किया जाता हैं। इस जयंती समारोह का संचालन श्री बिमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ने किया जो बेहद शानदार तरीके से किया गया। इस आयोजन के मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह, जानेमाने उद्योगपति ने विस्तार से महर्षि परशुराम के जयंती और उनसे लेने वाली सभी प्रेरणाओं के बारे में प्रकाश डाला। श्री अशोक कुमार सिंह, महामंत्री जिला कमिटी पूरे कार्यक्रम की प्रबंध , देख रेख और आयोजन का कोऑर्डिनेट, समन्वित करने की जिम्मेदारी बहुत ही सुंदर ढंग से निभाया। सभी कमिटी सदस्यों , मंडल अध्यक्षो और गणमान्य ब्रह्मर्षि सदस्यो ने स्वेक्षा से जयंती समारोह में भाग लेकर, उत्साहवके साथ इसे सफल बनाएं।
बैठक में मुख्य रूप से श्री बिमल कुमार सिंह, रमन कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, उपेन्द्र शर्मा, बिनोद कुमार, लाल बाबू सिंह, अमरनाथ ठाकुर, प्रेम कुमार निर्मल, कृष्ण गोपाल पिंटू, रामेश्वर शर्मा,अनिल तिवारी, रवि कुमार, डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह जयनंदन कुमार, मुन्ना सिंह, अरविंद तिवारी, संजीव कुमार सिंह, मनोज चौधरी, बिरेंद्र कुमार, बिरेंद्र तिवारी, आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को इस आयोजन में उत्साहपूर्ण एवम सक्रियता के साथ सम्मिलित होने पर अपनी कृतज्ञता प्रगट करते हुए बधाई दी और उन्हें महर्षि परशुराम के आदर्शो के अपनाने के लिए प्रेरित किया।
आप

Related Articles

Back to top button