Uncategorized

बलजीत कौर ने झारखंड के अल्पसंख्यक सिखों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र को लेकर पंजाब के डॉ जितेंद्र सिंह को लिखा पत्र

जमशेदपुर। बलजीत कौर ने राज्य अध्यक्ष डॉ अम्बेडकर कर्मचारी महासंघ पंजाब के डॉक्टर जितेंद्र सिंह मटु को झारखंड मे मजहबी सिखो को अनुसूचित जाति प्रमाण बनाने हेतु अनुरोध पत्र पोस्ट किया, जिसमे बलजीत कौर ने लिखा पंजाब राज्य मे और भी कई राज्यो मे मजहबी सिखो को अनुसूचित जाति को मान्यता मिली हुई है चुकि एक देश एक सविधान होने के नाते पंजाब राज्य तथा कई राज्यो अनुसूचित जाति को मिलने वाले लाभ मिल रहे है। परंतु झारखंड राज्य मे अभी तक इसकी शुरुआत होती नही हुई जबकि कई अन्य संगठनों ने इससे पूर्व मे भी मान्यता दिलाने के कई पत्राचार किये है परंतु अब तक कुछ भी हासिल नही हो पाया है। हम लोगो की संख्या झारखंड मे भारी भरकम है जो लाभ से वंचित है। जिसके कारण अब तक हम सब का विकास नही हो पाया ना ही सामाजिक ना आर्थिक स्तर से इसके कारण बच्चों की पढाई लिखाई मे काफी गहरा असर पर पड़ता है। जिसके कारण मेरा मन समाज के प्रति दुखित रहता है
अत आपसे निवेदन करती हूँ की हम मजहबी सिख लोगो के दर्द को महसूस करने की कृपा की जाए तथा झारखंड राज्य मे मान्यता दिलाने की करवाई करने की कृपा की जाए।ताकि हम यहा लाभ उठा सके क्योंकि मजहबी सिख लोग स्थायी रूप से अब झारखंड मे रहकर अपनी सेवा प्रदान कर रहे है।

Related Articles

Back to top button