ChaibasaCRIMEEducationFeaturedJamshedpurJharkhandNationalUncategorized

फौजी एण्ड फ्रेंड्स की टीम जय हो ने निकाली प्रभात फेरी…दिया मतदान करने का संदेश


जमशेदपुर- अखिल भारतीय पुर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई की फिटनेस टीम जय हो जिसमें तीनों सेना से सेवानिवृत जांबाज सैनिकों के अलावा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक सिविलियन साथी भी शामिल है। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार टीम जय हो ने आज सुबह जुबली पार्क में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में सैनिक सिविलियन एवं मातृशक्ति शामिल हुई। पहले मतदान फिर जलपान, वोट करेगा जमशेदपुर 25 मई 25 मई, भारत माता की.. जय, आपके एक वोट से फर्क तो पड़ता है। आदि नारों के साथ पूरा जुबली पार्क भ्रमण करते हुए वहाँ योग व्यायाम एवं मॉर्निंग वॉक करने वाली सभी टीमों को जय हो के सदस्यों ने अपना वोटर कार्ड वेरीफाइड करने, वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने एवं 25 मई 2024 को हंड्रेड परसेंट मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह सचिव सहारा सिटी मानगो, जिला सचिव दिनेश सिंह जय हो टीम के संयोजक हरेंदु शर्मा, जिला संयोजक राजीव रंजन उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ला अमित कुमार शिव विचार अशोक श्रीवास्तव ईश्वर चंद शर्मा मिथिलेश सिंह हंसराज सिंह सुरेंद्र प्रसाद मौर्य महेश जोशी मनोज ठाकुर अभय सिंह राजू रंजन संजय पाठक अर्जुन ठाकुर महेश चंद्र प्रसाद दिलीप सिंह कमल बॉस ठाकुर रवि शंकर सिंह विकास कुमार परशुराम पोद्दार सुनील राय जयप्रकाश नारायण पाठक पीके मिश्रा शिवकुमार सिंह आशीष पाठक राजेश कुमार पंकज पात्रों जावेद हुसैन जावेद खान मातृशक्ति के रूप में बबली रीना पूजा हेमा संगीता शर्मा वीणा आदि सैकड़ो साथियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। महेश जोशी ने शर्बत पिलाते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button