FeaturedJamshedpurJharkhandNationalUttar pradesh

प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज

चुनावी क्षेत्र में कांग्रेस से उज्ज्वल रमण सिंह व भाजपा से नीरज त्रिपाठी है आमने सामने


नेहा तिवारी
प्रयागराज उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट की चर्चा देशभर में है।मगर यहाँ बेरोजगारी किसानों की चर्चा कोई भी दल नही कर रहा है।सियासी गलियारों में बेरोजगारी और किसानी मुद्दे गायब है। प्रमुख रोजगार देने वाला खनन और गेहू चावल पैदा करने वाले किसानों का हाल बेहाल हैं। कांग्रेस से उज्ज्वल रमण सिंह और भाजपा से नीरज त्रिपाठी चुनाव मैदान में है। प्रयागराज की लोकसभा सीट पर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश की यह लोकसभा सीट जिसे भरतीय जनता पार्टी मोदी लहर में दो बार लगातार आसानी से जीत पाई है। 2014 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी के दिग्गज कुंवर रेवती रमण सिंह को 69000 वोटो से स्यामा चरण गुप्ता ने हराया था और 2019 में रीता जोशी ने आसानी से जीत दर्ज की थी । प्रयागराज में विधानसभा की पांच सीटे आती है जिनमे मेजा , करक्षना ,सोरांव, बारा इलाहाबाद दक्षिण शामिल हैं।इस बार 2024 प्रयागराज लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से उज्ज्वल रमण सिंह और भाजपा की तरफ से नीरज त्रिपाठी को सीट मिली है दोनों प्रत्याशी को लेकर लोगो मे काफ़ी चर्चे भी है।

Related Articles

Back to top button