FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर चाय का चर्चा ग्रुप ने गोलमुरी बाजार में किया लड्डू वितरण


जमशेदपुर: चाय का चर्चा ग्रुप के द्वारा गोलमुरी बाजार में ढोल नगाड़ा के साथ दुकानदारों और राहगीरों को लड्डू वितरण किया गया।

खुशी मनाई गई देश की प्रथम आदीवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर पूरे देश में उत्साह मनाया जा रहा है। सही में यह बहुत ही गर्व की बात है की आज देश के सर्वोच्च पद पर एक आदीवासी महिला आसीन हुई है।

जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और पूरी भारतीय जनता पार्टी ने एक आदीवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर इतिहास रच दिया।

इस लड्डू वितरण में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रभारी पश्चमी सिंहभूम एसटी मोर्चा

विजय गोंड, प्रदेश प्रवक्ता एसटी मोर्चा काजू सांडिल्य, जिला अध्यक्ष ओ.बी.सी मोर्चा धर्मेंद्र प्रसाद, कुमार अभिषेक, गणेश

बिहारी, कुमार आशुतोष, शैलेश गुप्ता, अध्यक्ष चाय पे चर्चा ग्रुप नौशाद खान, अशोक सामंत, सिंदे सिंह, इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button