FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस मनाया गया

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 138वाॅ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने कांग्रेस पार्टी का (चरखा छाप) झंडा फहरा कर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित वरीय कांग्रेसी एवं कार्यकर्ताओं ने झंडे को सलामी दिया, झंडे के सम्मान में वंदे मातरम गीत, ध्वज गीत विजई विश्व तिरंगा प्यारा एवं राष्ट्रगान गाकर परंपरागत रूप से स्थापना दिवस को शुभारंभ किया गया। विशेष रूप से इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री स्वास्थ्य विभाग श्री बन्ना गुप्ता जी उपस्थित हुए, समारोह के शुभारंभ में माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने मंच पर पधारे सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों तक पहुंचकर शाॅल प्रदान किया एवं मिठाई का पैकेट देकर उन्हें सम्मान किया। मुख्य अतिथि श्री बन्ना गुप्ता ने वरिष्ठ कांग्रेस के सम्मान में संबोधन करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी इन्हीं के बदौलत कण-कण में व्याप्त है। जिन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य समय को कांग्रेस पार्टी में दिया आज कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश भर में लोग जुड़ रहे है। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश बहुत ही मजबूत रूप से प्रभावी है, आज देश का एक-एक नागरिक उन्हें प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहता है । पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी वरिष्ठ, वरीय, प्रकोष्ठ और विभाग के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह अपने ओर से इमानदारी से संगठन को मजबूत करें। कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता व्यक्ति विशेष या गुटों में बंटकर कार्य ना करें । सब एकजुट होकर मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करें और सामाजिक समस्याओं के निदान के लिए अपना योगदान दें, तभी कांग्रेस को घर-घर में जाना जाएगा। यही संदेश मैं देने के लिए स्थापना दिवस के अवसर पर आया हूं।
कांग्रेसजनों का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने किया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में सर्वश्री सरदार महेंद्र सिंह, रामाश्रय प्रसाद, शफा शेख, अखिलेश्वर सिंह, खगेनचन्द्र महतो, एस एन मेहता, चन्द्रभान सिंह, फकीर चन्द्र अग्रवाल, सुरेन्द्र सिन्हा, लखी विश्वास, रीना घटक, नन्दलाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, रामदरस चौधरी, अरूणा मुखी, मंजीत कौर, निमाई महतो, नागेंद्र सिंह, समरेन्द्र घोष, माया सिंह, आनन्द मय पात्रा, शत्रुघन प्रसाद, नन्दु सिंह, सतीश तिर्की, शीला दलाई, पंकज मंडल, फुलचाॅद महतो, बगला किंकर मिश्र, अभय महंती, रविंद्र नाथ मिश्र, आनन्द पाल, राजेन्द्र पाण्डेय, ननकू प्रसाद यादव, सुदर्शन तिवारी, शैलेंद्र सिंह चंदेल, रघुनाथ पाण्डेय शामिल हुए, कुछ सदस्य स्वास्थ्य कारण एवं बाहर रहने के कारण उपस्थित नही हो सके।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा रियाजुद्दीन खान को 15 सूत्रीय कार्यक्रम का जिला सदस्य झारखण्ड सरकार द्वारा बनाए जाने पर एवं जेबा खान को भारत यात्री के रूप में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के साथ शामिल होकर जिला का नाम रोशन करने पर शाॅल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में बाराद्वारी वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ 21 कंबल का विवरण जिला कांग्रेस के तरफ से किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, बिजय खान, संजीव श्रीवास्तव, नेताओ में सुबोध सिंह सरदार, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रूहुल जमील अहमद, मौलाना अंसार खान, ऊषा यादव, संजय यादव, रईस रिजवी छब्बन,प्रिंस सिंह, सुरेंद्र शर्मा ,एसआरके कमलेश, दुर्गा प्रसाद, शफी अहमद खान, सामंता कुमार, के के शुक्ल, अतुल गुप्ता, सन्नी सिंह, शैलेंद्र सिंह, रीता शर्मा, गीता सिंह, सुमित्रा पाण्डा, सुशीला पाण्डेय, शाहिद अख्तर, इंतिखाब वास्ती, प्रमोद मिश्र, अजय मिश्र, शिबु सिंह,रंजीत सिंह, रंजीत झा, ज्योति मिश्र, कैसर आलम, लक्की शर्मा, भरत सिंह, अजय मंडल, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, हरिहर प्रसाद , अरूण सिंह, जफर अहमद, शोभा देवी, रानी राव, अजय महतो, सुल्तान अहमद, बादशाह खान, संजय झा, राकेश साहू, सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन और प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।

Related Articles

Back to top button