FeaturedJamshedpurJharkhand

बर्मामाइंस गुरुद्वारा से पांच साल बाद निकली प्रभात फेरी, बड़ी संख्या में उमड़ी संगत

जमशेदपुर। बर्मामाइंस गुरुद्वारा परिक्षेत्र की संगत के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाशोत्सव इस बार विशेष रहेगा क्योकि पुरे पांच साल के लम्बे अंतराल के बाद बुधवार को यहाँ से प्रभात फेरी निकाली गयी।
सिख नौजवान सभा बर्मामाइंस यूनिट के प्रधान सरदार मंजीत सिंह ने बताया की उन्होंने प्रबंधक कमिटी से निवेदन किया था की प्रकाश पर्व के ठीक एक दिन पहले वे प्रभात फेरी निकालना चाहते है जिसे प्रबंधक कमिटी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपना पूरा सहयोग दिया। मंजीत सिंह ने बताया के उन्हें उम्मीद थी की संगत प्रभात फेरी में जरूर शिरकत करेगी परन्तु संगत की बड़ी संख्या देखकर वे अभिभूत हो गए। प्रभात फेरी में महिला, बच्चे, पुरुष और बुजुर्ग गुरबाणी-कीर्तन करते हुए ईस्ट प्लांट बस्ती, बर्मामाइंस बाजार समेत क्षेत्र के विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया, प्रभात फेरी वापस बर्मामाइंस गुरुद्वारा में समाप्त हुई।
प्रभात फेरी को सफल बनाने में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतवीर सिंह सोमू , बर्मामाइंस गुरुद्वारा के प्रधान सलविंदर सिंह, महासचिव जोगा सिंह, हरभजन सिंह के अलावा सिख नौजवान सभा के महासचिव गगनदीप सिंह, कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह गिल, अमरजीत सिंह व जसपाल सिंह ने सराहनीय भूमिका निभायी।

Related Articles

Back to top button