FeaturedUttar pradesh

पुलिस अधीक्षक ने चौराहे पर आने जाने वाले दो पहिया वाहन चालको को पुष्प व हेलमेट यातायात नियमो का पाठ पढा़या ,चार पहिया वाहन चालको को सीटबेल्ट लगाने की दी नसीयत

नेहा तिवारी
प्रयागराज। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने यातायात बूथ गुरुनानक चौराहे पर दीप प्रज्जलित कर फीता काटकर सड़क सुरक्षा यातायात माह का शुभारभ्भ किया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियो / कर्मचारियो,स्काउड गाइड,एनसीसी कैडेट्स व सम्भांत व्यक्तियों को यातायात नियमो के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन ,ईयर फोन का प्रयोग न करे ,दो पहिया वाहन पर चालक तथा पीछे बैठे व्यक्ती हेलमेल सदैव प्रयोग करें चार पहिया वाहन चालको को सीटबेल्ट का प्रयोग करने, वैध परिमिट ,डा़इवर लाइसेंस ,रजिस्टेशन ,बीमा व प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र पास रखने ,वाहनो मे निर्धारित सवारी बैठाने व निर्धारित गतिसीमा मे वाहनो को चलाने ,वाहन चलाते समय मादक पदार्थो का प्रयोग न करने के लिए बताया ।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने स्काउड गाइड , एनसीसी कैडेट्स व उपस्थित लोगो के साथ यातायात जागरुकता रैली निकालकर यातायात नियमो के पालन करने पर संदेश दिया साथ ही जिलाधिकारी भी कार्डंकेय शाही एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियो के साथ उपस्थित लोगो को बिना किसी भेदभाव व प्रलोभन के मताधिकारी का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर ए0आर0टी0ओ0 गोण्डा क्षेत्रधिकारी सदर ,यातायात प्रभारी गोंडा एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के अतिरिक्त एन0सी0सी0 कैडेट व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगढ़ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button