FeaturedJamshedpurJharkhandNational

न्याय यात्रा को लेकर झामुमो पदाधिकारियों ने बैठक कर बनायी रणनीति

चाईबासा। टोंटो प्रखंड के झामुमो कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुन्ना सुंडी की अध्यक्षता में एवं पर्यवेक्षक विकास गुप्ता की उपस्थिति में झामुमो टोंटों प्रखंड समिति की बैठक हुई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की रिहाई और न्याय के लिए जिला में प्रस्तावित न्याय यात्रा तथा आगामी 27 फरवरी को राजधानी रांची में प्रस्तावित सामूहिक उपवास कार्यक्रम की रुपरेखा और रणनीति तैयार की गई है। इस दौरान झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध किया और इसे केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश करार दिया गया। मौके पर प्रत्येक पंचायत में न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी 27 फरवरी को रांची में आयोजित उपवास कार्यक्रम सैकड़ो की संख्या में रांची जाने की सहमति जताई गई। मौके पर जिला परिषद सदस्य राज नारायण तुबिद, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुन्ना सुंडी, राजीव हेस्सा, तुराम बिरुली, रंजीत सोलंकी, कालीचरण दास, संजय दास, फुलेंद्र महतो, वीर सिंह सुंडी, कितामोहन सुंडी, सालुका हेस्सा, देवेन देवगम समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button