FeaturedJamshedpurJharkhand

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में डबल मर्डर, पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच के बाद हत्यारा को किया गिरफ्तार

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र के बुरुगुरुकेला गांव में एक 60 वर्षाय वृद्द महिला और एक 20 वर्षिय युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है।वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट के दौरान हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया गया।घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।हंडिया पीने को लेकर हुए विवाद में यह डबल मर्डर हुआ।जानकारी अनुसार हंडिया पीने के दौरान एक महिला और एक युवक के बीच विवाद हो गया।यह विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में आकर युवक ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। युवक ने महिला को तव तक पिटता रहा जब तक हो मर नही गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने भी गुस्से में युवक की जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।इधर पुलास अधीक्षक कू द्वारा जारी प्रेस रिलिज के माध्यम से बताया गया है कि गुदड़ी थानान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि किसी महिला की गुदड़ी थाना क्षेत्रन्तर्गत ग्राम बुरूगुलीकेरा में हत्या कर दी गई है। उक्त घटना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस बल के द्वारा ग्राम बुरूगुलीकैरा पहुँचकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। सत्यापनोपरांत यह बात प्रकाश में आयी कि 27 मार्च को समय करीब 08.00 बजे रात्रि में ए०सी० गंधौरी बुढ़ उम्र लगभग 60 वर्ष पे० ए०सी सुकराम बुढ़ सा० बुरुगुलीकेरा बीच टोला थाना गुदड़ी जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा अपने घर पर खाना बना रही थी, उसी दौरान राजेश बुढ़ के द्वारा घर में घुस कर उसकी हत्या कर दी गयी। इसके पश्चात राजेश बुढ़ के द्वारा मृतिका के छोटे पुत्र ए०सी० दुनु बुढ़ उम्र लगभग 20 वर्ष पे० ए०सी० सुकराम बुढ़ को मारने का प्रयास किया गया, जिन्होनें अपने आत्मरक्षार्थ अपराधी राजेश बुढ़ को कनपटी एवं चेहरे पर वार किया गया, जिसके कारण अपराधी राजेश बुढ़ की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। दुनु बुढ़ को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। उक्त दोनों शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि मृतक राजेशघझ बुढ़ उम्र लगभग 33 वर्ष पे० स्व० बुधराम बुढ़ सा० बुरूगुलीकेरा टोला वनग्राम बांडा कोचा थाना गुदड़ी जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है। गोईलकेरा थानान्तर्गत इनके विरूद्ध निम्नांकित कांड अंकित है, जिसमें ये काराधीन रहे है। इस घटना क्रम में कांड अंकित कर विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

ए.सी० दुनु बुढ़ उम्र लगभग 20 वर्ष पे० ए०सी० सुकराम बुढ़ सा० बुरूगुलीकेरा बीच टोला थाना गुदड़ी जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा

मृतक का आपराधिक इतिहास:-

गोयकेलरा थाना कांड संख्या 31/17, दिनांक 30.08.2017 दारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट 17 सी०एल०ए० एक्ट।

शासकीय अधिनियम क्रमांक 17/21 दिनांक 08.03.2021 अनुच्छेद 302 भादवी।

Related Articles

Back to top button