DelhiFeaturedFestivalNational

दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल रैली में पूर्वी सिंहभूम के नेताओं ने जमकर हिस्सा लिया”

जमशेदपुर/नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल रैली का आह्वान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी ने किया। जिसमें पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेस नेताओं ने जमकर हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने कहा कि बहुत बड़े पैमाने पर सभी राज्य एवं जिला के कार्यकर्ताओं ने महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के हाथ को मजबूत करने तथा केंद्र सरकार के नीति के विरोध में रामलीला मैदान में पहुँचे है। रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को सुनने पहुँचें। अब ऐसा लग रहा है कि पुरे देश में कांग्रेस पार्टी की आंधी आयेगी, जो जनता महंगाई और नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रही है। इस लड़ाई में लोग कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के साथ जुड़ाव रहें है। हम पूर्वी सिंहभूम झारखण्ड के कांग्रेस नेता हर लड़ाई में राहुल गाँधी के साथ है।
जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने कहा कि एआईसीसी द्वारा अगामी 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कन्याकुमारी से काश्मीर तक 3500 कि मी की यात्रा कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में प्रारंभ हो रही है, जो पाँच माह तक लगातार चलेगी, इस दौरान 12 राज्य एवं दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी।
भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी प्रखण्ड, पंचायत एवं बूथ क्षेत्र में आयोजित करने का दिशा-निर्देश प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर एवं प्रदेश संयोजक श्री सुबोधकांत सहाय एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया है। जो पूर्वी सिंहभूम जिला में भी पाँच माह तक चलेगी, जिसका शुभारंभ बागबेडा सिधु- कान्हू मैदान से दिनांक 7 सितंबर को सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होगा।
जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने आह्वान किया कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी को भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस पदाधिकारीगण, वरिष्ठ एवं वरीय नेता पूर्वी सिंहभूम में आयोजित होने वाले भारत जोड़ो यात्रा में अवश्य शामिल रहें, प्रखण्ड, पंचायत एवं बूथ स्तर पर कांग्रेसजन पहुँचे जिसका आग्रह कर रहा हूँ। विगत आठ वर्षो से भारत बहुत कमजोर हो रहा है। गरीबों का हाल बेहाल है, नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे है, महंगाई चरम पर है, लोकतंत्र खतरे में है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ, रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री, अशोक चौधरी जोनल कोऑडिनेटर, राकेश तिवारी कोल्हान प्रमण्डल प्रवक्ता, रविंद्र कुमार झा पूर्वजिलाध्यक्ष, ब्रजेन्द्र तिवारी वरीय उपाध्यक्ष, संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष, प्रिंस सिंह, मौलाना अंसार खान जिला उपाध्यक्ष, बिजय यादव पूर्व प्रदेश सचिव, कमलेश कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह यादव, ज्योतिष यादव , जेबा खान, फिरोज खान, दिबेश राज, के के शुक्ला, समरेन्द्र नाथ तिवारी, जितेन्द्र सिंह, शिवजी यादव, उपेन्द्र तिवारी, रईस रिजवी, धर्मेन्द्र सोनकर, बबलू झा, अमित दोसाज, सुनील प्रसाद, सुरेश धारी, राहुल गोस्वामी, अमरजीत नाथ मिश्रा, हंशपाल सिंह बिक्की, विपिन ठाकुर, आशीष सरकार, सत्यम सिंह, नरेश कुमार सिंह, संजय सिन्हा, सुल्तान अहमद, आदिल खान, अंकुश बनर्जी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button