FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड छत्रिय महिला संघ द्वारा क्षत्रिय भवन कदमा में मेडिटेशंस कार्यशाला का आयोजन

जमशेदपुर;झारखंड छत्रिय महिला संघ द्वारा क्षत्रिय भवन कदमा में मेडिटेशंस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। सर्वप्रथम लाईफ कोच किरण सिंह अध्यक्ष कविता परमार संरक्षक सीता सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस कार्यशाला में मुंबई की स्प्रिचुअल गुरु व लाइफ कोच किरण सिंह ने क्षमा साधना के बारे में बताया और सभी को प्रैक्टिकली कराया। मेडिटेशन से बड़े से बड़े समस्याओं का समाधान बड़ी आसानी से हो जाता है। क्षमा साधना में क्षमा करना और क्षमा मांगना दोनो है जिससे मनुष्य के मन का बोझ हल्का हो जाता है। उन्होंने पूर्व जन्म और आभामंडल से संबंधित बातों पर भी प्रकाश डाला। किरण सिंह को सशक्त महिला सम्मान से झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा सम्मानित किया गया। स्वागत शर्मिला सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रीता सिंह ने किया। सभी महिलाऐं इस कार्यशाला से बहुत प्रभावित थी। सभी इकाईयों की महिलाओं ने कार्यशाला में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button