FeaturedJamshedpurJharkhand

जुगसलाई शनिदेव मन्दिर में शिव चर्चा का आयोजन, माहौल हुआ भक्तिमय

शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है : दामोदर शनि बाबा

जमशेदपुर: सावन माह के आमवस्या के शुभ अवसर पर गुरूवार को जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मन्दिर में शनि ग्रह शांति यज्ञ (हवन) और नवग्रह पूजा का आयोजन दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में देश की उन्नति (प्रगति) के लिए किया गया। आमवस्या के शुभ अवसर पर नवग्रह पूजा एवं हवन के बाद शिव चर्चा की गयी। सुमन के नेतृत्व में अनिता, बेबी, डॉली, सपना, रानी एवं शिवानी आदि महिलाओं की टीम ने हर हर भोला हर हर भोला गुरू कीर्तन… के भजन से शिव चर्चा का शुभारंभ किया। शिव महिमा के बारे में लोगों को बताया और चर्चा की। इस दौरान महिलाओं ने भजनों के माध्यम से यह संदेश दिया कि इस संसार से मुक्ति का एक उपाय हैं शिव का अपना गुरू मानना। दामोदर शनि बाबा ने कहा सभी के गुरु एकमात्र शिव हैं। शिव भक्ति और चर्चा करने से जीवन के सभी दुःख व कष्ट दूर हो जाते हैं। उ

न्होंने बताया कि शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर शनि बाबा का आशीष और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। दोपहर में 12.30 बजे से प्रसाद का वितरण आरंभ हुआ, जो संध्या 5 बजे तक चला। पूजा के सभी कार्यक्रम दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। हर-हर महादेव और जय शनिदेव की गुंज से शनि मंदिर गुंजायमान हो उठा। महिलाओं के भजन, कीर्तन और संगीत से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था। आज के इस धार्मिक अनुष्टान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से पंडित अशोक शर्मा, ज्ञानी शर्मा, मोनिका हेम्ब्रम, बाली मार्डी, नन्दकिशोर ठाकुर, इन्द्रजीत, बिष्णु सोनकर, पप्पू मिश्रा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button