FeaturedJamshedpurJharkhand

जय माता दी के जयकारे के साथ बागबेड़ा बड़ौदा घाट नदी से निकली कलश यात्रा

जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था अतिउत्तम शक्ति परिवार द्धारा हर साल की तरह इस साल भी माघ शुक्ला पक्ष के अवसर पर बागबेड़ा बड़ौदा घाट नदी पर पूजा अर्चना कर जगत पुत्री राजे राजेश्वरी राज कुमारी माँ अतिउत्तेमश्वरी का रथ कलश यात्रा निकाली गयी जो हरहरगुटू स्थित अतिउत्तम शक्ति दरबार (जय माता दी आवास) पहुॅचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में सबसे आगे ध्वज, तिरंगा झंडा लिये भक्तों के साथ घुड़सवारी रथ और बैड बाजा चल रहे थे। सुबह सात बजे से पूजा शुरू हुई।  संस्था के संस्थापक भक्त पुजारी राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस द्धारा अतिउत्तम शक्ति दरबार में विधिवत रूप से रूद्राभिषेक पूजा अर्चना कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गयी। कोरोना के कारण दो साल बाद निकली लगभग 11 किलोमीटर की कलश यात्रा में पीले वस्त्र पहनी सैकड़ों की संख्या में शामिल महिलाएं जय माता दी के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। भक्तों द्धारा माता का भव्य श्रृंगार किया गया था। नदी तट पर गुब्बारे छोड़कर विश्व शांति का संदेश दिया गया। दरबार दिन भर जय माता दी के नारे से गूंजते रहे। माता के दरबार में दिन भर काफी दूर-दराज से सैकड़ों की संख्या में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। आज के इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से कुल्लू, दिव्यांशी, कौशल्या माता रानी, निर्मला देवी, संयुक्त देवी नोमो, संन्या, सुर्यन्शी, सुवर्ना सुर्यदेव, राधा दादी, आरती पुजा, प्रिया, किशन, उर्मिला देवी, ईश्वरी, पंकज, शशि, मनोज, गौतम, रूस्तम कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 21 से 13 दिवसीय नवरात्रः-  संस्था के संस्थापक भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस ने बताया कि आमवास्या के अवसर पर 21 जनवरी शनिवार से अतिउत्तम शक्ति परिवार द्धारा माता के दरबार में जगत पुत्री राजे राजेश्वरी राज कुमारी माँ अतिउत्तमेश्वरी (कुल्लु नवरात्रि) का 13 दिवसीय नवरात्र का शुभारंभ होगा, जो 02 फरवरी गुरूवार को हवन के साथ संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button