FeaturedJamshedpurJharkhand

गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने से सुकून मिलता है : मिली दास

मिली दास ने बताया की शुरू में उन्होंने निर्धन लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर प्रेरित किया। निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा, यूनिफार्म, बेटियों को सिलाई बुनाई, कंप्यूटर कोर्स आदि निशुल्क कराने में अपने संबंधों के माध्यम से मदद करती हैं। संगठन और पारिवारिक विवादों का समझौता कराने के अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाई। वह कई सामाजिक संस्थाओं की पदाधिकारी हैं। शहर मैं आयोजित होने वाले अधिकांश कार्यक्रम में उनका सम्मान होता है। मिली दास अपने घर/परिवार की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं।


कार्यक्षेत्र
टाटानगर रेलवे स्टेशन के आस/पास, घाटशिला, गोविंदपुर, आदित्यपुर, बिरसानगर, जादूगोड़ा आदि क्षेत्रों के असहाय जरूरत मंद लोगो के बीच समय समय पर सहायता पहुंचाई। चाहे वह स्लम क्षेत्र हो या रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड हो या फुटपाथ हो। गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच, गरीब बच्चों के बीच जाकर सहयोग की। बच्चो के बीच किताब कॉपी का वितरण किया। कपड़ो का वितरण, खाद्य सामग्री आदि पहुंचा कर मदद की। गरीब महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण, जरूरत के वस्तुएं पहुंचाई।
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे कई कार्य कर समाज के बीच अपनी पहचान बनाई। जब भी लोगो ने उन्हें मदद करने के लिए कहा उन्होंने उनकी मदद की।


पूर्व में झारखंड विकास मोर्चा के रूप मे अपनी राजनीति जीवन की शुरुआत की। कई महत्वपूर्ण पदों पर रही। वर्तमान मे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला मंत्री के रूप मे अपना योग्यदान दे रही है। भाजपा के कार्यक्रमो मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर साथ ही साथ समाजसेवी के रूप मे लोगों को मदद कर रही।

Related Articles

Back to top button