FeaturedJamshedpur

गधड़ा में जदयू का स्वागत समारोह आयोजित।

जमशेदपुर। जनता दल यूनाइटेड के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद का गधड़ा में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारतीय स्वाभिमान मंच के संजीव आचार्या , रामनाथ दास, जदयू के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह , आर एन दास, आयशा खान , विश्वनाथ प्रसाद, कृष्ण मुरारी महतो, जिला महासचिव जितेंद्र कुमार, आलोक रंजन आदि उपस्थित थे।
संजीव आचार्या ने कहा कि नीतीश कुमार आईकोन है। उनके मार्गदर्शन में नये जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे। स्थानीय समस्याओं के विरुद्ध लोगों को गोलबंद कर आवाज बुलंद करेंगे। ऐसी शुभकामनाएं है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी उसे पूरी निष्ठा से निभाउंगा। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए मैं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष खीरू महतो जी समेत सभी पार्टी जनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
कार्यक्रम का संचालन संजय राय ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन आलोक रंजन ने किया। कार्यक्रम में संजय यादव, भाष्कर , चंदन कुमार, अमरेंद्र कुमार, गुलाब यादव, चंदन सिंह, पंकज दास, सुनील सिंह, हरेंद्र सिंह, एमसी महतो, जेपी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, समिरन कालिंदी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button