FeaturedJamshedpurJharkhandNational

केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी संजय गाबा रांची पहुंचे, परिसदन में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय संग बैठक कर ली जिलास्तरीय सम्मेलन की जानकारी

कल प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर करेंगे चर्चा

जमशेदपुर। अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी देर शाम रांची पहुंचे जहां परिसदन में मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने उनका स्वागत किया एवं बैठक के दौरान आगामी दिनो मे केकेसी द्वारा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में जिलास्तरीय सम्मेलन की जानकारी ली एवं मनरेगा, आंगनबाड़ी सेविकाओं, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के कामगार को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने को कहा। कल तय कार्यक्रम अनुसार संजय गाबा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के साथ प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं के साथ बैठक करेंगे एवं लोकसभा क्षेत्र अनुसार संगठन द्वारा केकेसी से कार्य की अपेक्षा पर भी विस्तृत रूप से बात होगी, आज की बैठक में संजय गाबा एवं शैलेश पांडेय के साथ नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button