FeaturedJamshedpurJharkhandNational

किताडीह में बारिस के लिए की गई सभी देवताओ की पूजा

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत कीताडीह गांव में बड़े श्रद्धा भाव के साथ अषाढिया पूजा गांव के नायके (पुजारी) महाबीर मुर्मू के द्वारा मरांग बुरु ग्राम जाहेर आयो मोडे को तुरुई को एवं सभी देवताओं को पूजा की गई।
पुजा मे सभी देवी देवताओं से यह प्रार्थना आराधना की गई इस वर्ष भी अच्छी बारिश हो, ताकि गांव के किसान अच्छे से खेती-बाड़ी कर सके और खेत में काम करने वक्त किसी प्रकार का कठिनाई ना हो सांप बिच्छू का डर ना हो और गांव में किसी प्रकार का महामारी रोग ना फैले।
पूजा में मुख्य रूप से शामिल थे बंगाल माझी, किसुन मुर्मू , विकास मुर्मू, बाले मुर्मू, बिदु सोरेन,मनोज मुर्मू, गुरबा हाँसदा, हेमंत सोरेन, राजाराम मुर्मू ,सावन हंसदा ,किशुन सोरेन, खेला सोरेन,चुन्नू राम हेंब्रम जादू मुर्मू, सूरज हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button