FeaturedJamshedpurJharkhand

कांग्रेस के कोल्हान प्रमंडलीय संवाद में दिखा अराजकता का माहौल

जमशेदपुर। बिष्टुपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन संवाद में अराजकता का माहौल खुलकर देखने को मिला। संवाद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की जमघट तो देखने को मिली, लेकिन उनके बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं थी। आयोजन में खुलकर कई खामियां देखने को मिली। प्रवेश द्वार पर खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस प्रतिनिधियों से बदतमीजी करते दिखे। कांग्रेस के सम्मेलन में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पश्चिम सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय, पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय खान, इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, सरदार बलदेव सिंह, अखिलेश सिंह यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। झारखंड सरकार के चल रहे हैं सत्र में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता 2 दिन सत्र से गायब रहे। इसकी चर्चा सरकार में व्यापक पैमाने पर हो रही थी। लेकिन संवाद में शामिल होने के बाद शहर में यह चर्चा और भी जोरो से हो रही है कि आखिर मंत्री जी 2 दिन तक कहां थे जबकि सरकार का महत्वपूर्ण सत्र चल रहा है।

Related Articles

Back to top button