FeaturedJamshedpurJharkhandNational

कांग्रेसियों ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान समारोह का किया आयोजन

जमशेदपुर। मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश गौरा के अध्यक्षता में वृहत पैमाने पर बरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान समारोह सह संगठन सशक्तिकरण का आयोजन गोविन्दपुर स्थित आर्शीवाद भवन में किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि पुर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दूबे उपस्थित हुए। सभा का विधिवत संचालन कांग्रेस के बरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में पुराने समर्पित कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया
जिसमें देवशरण सिंह, हरेन्द्र मिश्रा, बी ड़ी राय, मनोज उपाध्याय, एस एन सिंह बघेल, कृपलानी राय, हरिश्चन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, रामकृपाल प्रसाद, अग्निदेव राय, एस डी सिंह, रामदेव प्रसाद, रामजी प्रसाद, रामदयाल प्रसाद, बरिष्ठ पाण्डेय, शिवशंकर सिन्हा, नन्दजी सिंह अकेला, के के गोप, श्रीपति गोप, कामेश्वर राय, अशोक झा, शिवजी तिवारी, सी बी राजु को अंगवस्त्र व माला पहनाकर जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया।
साथ ही पिछले दिनों कांग्रेस के दिवंगत दो बरिष्ठ नेता स्व कृति नारायण राय एवं स्व रजनी गोप के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर, बरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकिशोर यादव, कोल्हान प्रवक्ता जम्मी भाष्कर, पुर्व प्रदेश सचिव विजय यादव, प्रदेश सचिव सह जिला पार्षद परितोष सिंह, पुर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष शशि सिन्हा, अरविंद साहु, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, चंदन पाण्डेय, संतोष सिंह, संदीप झा, राजकुमार झा अनुज सिंह, अनिल यादव, राजेन्द्र प्रसाद, देवाशीष दत्ता समेत 300 कांग्रेसजन शामिल हुए। साथ ही कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के बरिष्ठ कांग्रेसी एवं वरीय पदाधिकारियों ने विशेष चर्चा कर मार्गदर्शन दिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन पुर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद साहु ने किया।

Related Articles

Back to top button