FeaturedJamshedpur

एन एच 33 मानगो परमेश्वर कॉलोनी 2, बीच सड़क में बह रही है नाली का गंदा पानी स्थानीय लोगों ने दीपावली का पर्व कैसे मने इसकी कर रहे हैं चिंता , सफाई नहीं हुई तो परमेश्वर कॉलोनी 2 के लोग नहीं मनाएंगे दीपावली पर्व।

जमशेदपुर। दीपावली पर्व नहीं मनाने की सूचना पर मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह स्थानीय लोगों से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए ।
स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया नाले और सफाई के अभाव में हम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है हमारे घर में मेहमानों का आना पूरी तरह बंद हो गया है जमा पानी का बदबू इतना रहता है कि लोग खिड़की दरवाजा बंद करके रहते हैं लोगों को चिंता जताई कि 2 दिन बाद दिपावली का महापर्व है कैसे हम लोग इस गंदगी के अंबार में दीपावली पर्व मनाएंगे । स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व प्रत्येक घर से 150 रु चंदा इकट्ठा करके सफाई करवाने का प्रयास किया गया जिससे लोग स्वच्छ वातावरण में दीपावली का पर्व मना पाए लेकिन सफाई नहीं हो पाई। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने इस गंभीर मामले से नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि अगर सफाई नहीं होगी तो लोग दीपावली नहीं मनाने की बात कह रहे हैं इसकी सफाई अभिलंब करवा दी जाए। नगर निगम के द्वारा अगर सफाई दीपावली के पूर्व नहीं की गई तो अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता विकास सिंह श्रमदान करके सफाई करवाएंगे जिससे लोग आसानी से दीपावली पर्व मना सकें । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, गोपाल यादव, विनय यादव, अभिषेक सिंह,राशु मंडल, कुमार अभिषेक, राकेश कुमार, बद्री महतो, जितेंद्र सिंह, आशु ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button