FeaturedJamshedpur

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी दिवंगत सूरज के घर जाकर उनके परिजनों से मिले

जमशेदपुर। भाजयुमो जमशेदपुर के महामंत्री रहे दिवंगत सूरज कुमार जी के परिजनों से आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी
मिलकर दुख बांटने का प्रयास किया। रघुवर दास जी ने कहा की
इतनी कम उम्र में चले जाने की पीड़ा परिजनों के लिए असहनीय होती है। सूरज जी बहुत ही सक्रिय और कर्मठ युवा नेता थे। आज भाजपा परिवार के हर समय हर परिस्थितियों में मदद के लिए कटिबद्ध है किसी भी तरह का कोई भी परेशानी मृतक के परिवार को नहीं होगा आश्वासन दिया और हेमंत सरकार को कोसते हुए कहे राज्य सरकार की विधि व्यवस्था अगर ठीक रहता आज यह घटना नहीं होती एक निर्दोष युवा की जान नहीं जाती नशा और अपराधिक घटना के कारण ही उसका हत्या हुई है
जिसमें मुख्य रुप से जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री राकेश सिंह जी भूपेंद्र सिंह जी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह जी घाघीडीह मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा जी परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चतराज जी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button