FeaturedJamshedpurJharkhand

अजय मंडल ने की लोस चुनाव लड़ने की दावेदारी

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव अजय मंडल ने जमशेदपुर-09 लोकसभा का चुनाव लड़ने हेतु टिकट की दावेदारी की हैं। पोटका के मूलवासी कांग्रेस नेता अजय मंडल ने अपनी दावेदारी से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकूर और जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दूबे को पत्र लिखकर अवगत करा दिया हैं। 40 साल के युवा नेता अजय मंडल सुड़ी जाति से आते हैं, जो वर्ष 2015 से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में काम करते हुए अपनी पहचान बनाये हुए हैं। इस संबंध में अजय मंडल का कहना हैं कि जमशेदपुर-09 लोकसभा क्षेत्र में 1,60000 (एक लाख साठ हजार) सुड़ी जाति के वोटर हैं। पार्टी अगर टिकट देती हैं तो उनकी जीत तय हैं।

Related Articles

Back to top button