FeaturedJamshedpurJharkhandNational

अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस मनाया गया

जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की महामंत्री श्रीमती भारती सिंह की अध्यक्षता में तथा रिद्धि सिंह के नेतृत्व में महिला दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आदित्यपुर में रखा गया था। इस आयोजन में महिलाओं को अपनी प्रतिभा हाथों का हुनर दिखाने का मौका दिया गया। भिन्न-भिन्न राज्यों का पकवान बनाकर सभी महिलाओं को लेकर आना था, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चटढ़कर हिस्सा लिया और बहुत ही स्वादिष्ट पकवान बनाकर ले आई और साथ में सजा कर भी लाई थी। महिलाओं का उत्साह देखने लायक था सभी के मन में यह खुशी थी कि आज हम लोग खुद को महिला दिवस में सम्मान दे रहे हैं।
महिला दिवस के अवसर पर वीरांगना नीलम सिंह को जो की पूर्वीसिंह भूम की की महामंत्री हैं जो कि टाटा कंपनी में कार्य करती हैं कंपनी की तरफ से क्रिकेट टूर्नामेंट में जमशेदपुर से बाहर गई थी और जीत की आई। इसके अलावा वह हर एक कार्य में बहुत ही एक्टिव रहती हैं घर परिवार को साथ लेकर चलना जॉब करना संगठन को समय देना इन सब खूबियों को देखते हुए सभी वीरांगनाओं ने मिलकर नीलम सिंह को सम्मानित किया। वीरांगनाओं ने अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह को भी सम्मानित किया जो की सभी वीरांगनाओं के दिल में रहती हैं। सभी महिलाओं ने कहा कि हमें बहुत गर्व महसूस होता है कि हम लोग आपके साथ जुड़े हुए हैं हमें आपसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
इस अवसर पर भारती सिंह ने कहा कि हमें भी बहुत अच्छा लगता है कि जब हम महिलाएं अपने लिए अपनी व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकाल कर समाज के लिए कुछ कार्य करते हैं तो बहुत ही अच्छा लगता है। इस कार्यक्रम में शामिल वीरांगना है सीमा सिंह, विभा सिंह ,अंजली सिंह, रूबी सिंह, रजनी सिंह नीलम सिंह, रिद्धि सिंह, चित्रलेखा सिंह, सुनीता सिंह अर्चना सिंह, बबली सिंह,प्रतिमा सिंह ,आशा सिंह ,खुशबू सिंह शीला सिंह, प्रीति सिंह ,उर्वशी सिंह, ममता सिंह, रेनू सिंह, राखी सिंह, सुनीता सिंह ,शांति सिंह संगीता सिंह सभी ने मिलकर प्रोग्राम को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button