FeaturedJamshedpurJharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने के विरोध में झामुमो का डीसी ऑफिस के सामने धरना कल


जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखण्ड के युवा एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और वर्तमान झारखंड सरकार को बदनाम एवं अस्थिर करने की साजिश के विरोध में (सोमवार) को समय सुबह 11:00 बजे स्थानीय समाहरणालय परिसर पुर्वी सिंहभूम (डीसी ऑफिस के सामने) एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आहूत की गई हैं। यह जानकारी यह जानकारी घाटशिला विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष राम दूसरे ने दी। उन्होंने सभी सम्मानित नेतागण कार्यकर्ता साथियों से अनुरोध किया हैं कि ससमय इस कार्यक्रम में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button