झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जिला कार्यालय और आम बागान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
जमशेदपुर। भारत के स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक और “तुम मुझे खून दो” “मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा बुलंद करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 127 वा जयंती के उपलक्ष्य पर साकची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में नेताजी के फोटो पर और साकची आमबगान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्याअर्पण कल श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड राज्य हज कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन, झारखंड सरकार परिवहन निगम के सदस्य और झारखंड आंदोलनकारी प्रमोद लाल, झारखंड आंदोलनकारी वरिष्ठ नेता राज लकड़ा, पूर्वी सिंहभूम जिला के उपाध्यक्ष अरुण कुमार, शैलेंद्र मेंथी, पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त सचिव फैयाज खान, जिला कार्यालय प्रभारी प्रीतम हेंब्रम, झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक, झारखंड आंदोलनकारी कालू गोराई, झारखंड आंदोलनकारी अरविंद कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर निगम के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू, मोहम्मद समद, गणेश प्रसाद, प्रभात सिंह, अब्दुल बारी अंसारी, परवेज खान, धीरेन माड़ी, गुरमीत सिंह गिल, राजकुमार सिंह, डी राकेश राव, महिला नेत्री दुर्गा बोईपाई, डेनियल कंदील, उज्जवल दास , पिंटू लाल एवं काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।