FeaturedJamshedpurJharkhandSports

खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को पेंशन, छात्रवृति व सम्मान राशि देगी सरकार : सुनिल सिरका

झारखंड सरकार हर स्कूल में करेगी खेल शिक्षकों की बहाली

कुमारडुंगी: आदर्श स्पोर्टिंग क्लब खड़बंध की ओर से आयोजित फुटबाल मैच का फाइनल शुक्रवार को खेला गया। फाइनल में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद विधायक प्रतिनिधि सुनिल सिरका ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार स्कूलों में खेल शिक्षकों की बहाली जल्द करेगी। इसमें खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलेगी। राज्य सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए झारखंड खेल नीति लांच कर दिया है। यह नीति खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लांच की गई है। इसमें पेंशन, छात्रवृति और सम्मान राशि का प्रविधान किया गया है। झारखंड खेल नीति के लिए खिलाड़ियों को 6 हजार तक छात्रवृत्ति एवं पूर्व खिलाड़ियों को 10 हजार मासिक पेंशन दिया जायेगा। साथ ही खेल प्रशिक्षकों को 10 लाख रुपये तक का सम्मान राशि का प्रावधान किया है। खिलाड़ियों के कल्याण के लिए झारखंड स्पोर्ट्स डवलपमेंट फंड का भी गठन सरकार जल्द करेंगी। खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए खोज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अब झारखंड में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं खेलें। हेमंत सोरेन की सरकार हर बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए अवसर लेकर आयी है। चुनाव के समय जो भी वादा सरकार ने किया था, उसे धीरे-धीरे लागू कर रही है। फाइनल मुकाबला में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने खेल के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अगल पहचान बना सकते हैं। गुरुवार को हुई फीफा अंडर-17 महिला टीम में झारखंड से 8 खिलाड़ी देश के लिए खेल रही है। उसमें अष्टम नामक महिला खिलाड़ी भारत की कप्तान भी बनी है। इसलिए मौका तो बहुत मिलेगा बस खेल को निखारने की जरुरत है। इस मौके पर उप प्रमुख बुधराम हेंब्रम, मुखिया गुरा बांकिरा, विजय सिंह पिंगुवा, मनोरंजन दास, बीरसिंह तामसोय, प्रधान पिंगुवा, सोनाराम पिंगुवा, मानकी पिंगुवा, प्रवीण सिरका समेत अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button