Uncategorized

बंदगांव प्रखंड में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

चाईबासा/बंदगांव। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गीता कोड़ा ने आज बन्दगांव प्रखंड के चाकी बाजार, हेसाडीह सांवरिया, बन्दगांव जलसर गांव में अपना जनसंपर्क अभियान चलाया। गीता कोड़ा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो की भगवान बिरसा मुंडा के घर जाकर उनके वंशजों से मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने तमाम बातों के साथ कमल छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की है। इस जनसंपर्क अभियान में मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, तुम भी सो रहे हैं मालती गिलुआ, विजय मेलगांडी, रीता सामाड, रामेश्वर मछुआ मुखिया करण मुंडरी उप मुखिया प्रदीप बोदरा, संपदा मुखिया कानू तेसुम वार्ड सदस्य बुधराम डंगा मोर्चा अध्यक्ष सुनील हेंब्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष कुवारी मुंडा, सूरज तांती, सिकंदर राम, दमयंती नाग, परेश मंडल, धारा महतो के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button