FeaturedJamshedpur

Teachers Recruitment: शिक्षक भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा को लेकर सरकार ने किया बड़ा फैसला, दी ये राहत

जमशेदपुर। Teachers Recruitment: शिक्षकों की अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ा दिया गया है। ये भर्ती झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित टेस्ट के जरिए होगी।
झारखंड सरकार ने शिक्षक भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा में राहत दी है। कैंडीडेट्स की अधिकतम उम्र सीमा को 35 साल से बढ़ाकर 41 साल कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि भारी मांग के बाद विभाग ने प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाया है। ये भर्ती झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित टेस्ट के जरिए होगी
उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जल्द से जल्द भर्ती हो। ऑफलाइन क्लास शुरू होने वाली है क्योंकि अब कोरोना की लहर नहीं है। ऐसे में प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की कमी है। हमारे पास राज्य के स्वामित्व वाले स्कूल में रिक्तियों को भरने का एक अच्छा अवसर है।

Related Articles

Back to top button