FeaturedJamshedpurJharkhand

सुभाष उपाध्याय ने कई जगहों पर किया झंडोत्तोलन

जमशेदपुर। राॅयल किड्स स्कूल, गोविन्दपुर में स्वतंत्रता दिवस के 77 वें वर्षगाँठ पर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता एवं भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने अलग – अलग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विधालय के सचिव श्री टी एन सिंह ने स्वागत भाषण दिया. विशिष्ट रूप से डॉ अमर सिंह, डॉ ललन सिंह, रमेश अग्निहोत्री आदि शामिल हुए।
वहीं गोविन्दपुर मंडल कांग्रेस कार्यालय पर भी कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय ने किया. जिला कांग्रेस के पुर्व उपाध्यक्ष देवशरण सिंह ने स्वागत भाषण दिया. जिसमें नागेन्द्र तिवारी, रामदेव प्रसाद, अखिलेश प्रसाद आदि शामिल हुए।
जिला कांग्रेस सेवा दल के चेयरमैन अरविंद साहु के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय ने झंडोत्तोलन किया. जिसमें नरेश गौरा, संतोष सिंह, संदीप झा आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button