FeaturedJamshedpur

प्रताप कल्याण केंद्र, छोटा गोविंदपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जमशेदपुर। प्रताप कल्याण केंद्र ,छोटा गोविंदपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक वरिष्ठ सदस्य स्व. राम अयोध्या सिंह(80 वर्ष), साहित्यकार स्व. रामनिवास सिंह(80) , भायुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह की माताजी स्व शिव मूरत देवी(92), डॉ संजय पाठक के पिताजी स्व सुरेंद्र नाथ पाठक,सदस्य श्री अरविंद सिंह की पत्नी स्व मीना देवी(65) के निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोकामना सिंह ने कहा कि संस्था के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।वर्तमान अध्यक्ष डॉ परितोष सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में संस्था हर दुःख में उनके परिवार के साथ है।

इस अवसर पर श्याम किशोर सिंह,संस्था के सचिव जितेंद्र बहादुर सिंह, नागेश्वर सिंह, राधे श्याम सिंह, बालकृष्ण सिंह,सुखदेव सिंह,विजय सिंह सहित संस्था के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button