FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

मानगो सहारा सिटी में भगवान भास्कर को अर्घ्य देते श्रद्धालू

जमशेदपुर। श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर, सहारा सिटी मानगो जमशेदपुर। के बैनर तले स्विमिंग पूल पर छठ का आयोजन किया गया था, मुख्य रूप से श्री एस एन पाल एवं सुशील कुमार सिंह की देखरेख में यह सारी व्यवस्था किया गया। यह आस्था का महापर्व है, इस पर सभी जाति धर्म दरकिनार करते हुए यह छठ पर्व मनाया जाता है, साथ ही सभी कॉलोनी वासी मिलकर इस पर्व का आनंद लेते हैं। स्विमिंग पूल को विद्युत सज्जा से सजावट किया जाता है, संगीत के साथ छठ गीतों का आनंद लिया जाता है, आतिशबाजी भी होती है।
सभी के लिए पकोड़ा चाय शरबत का व्यवस्था किया गया। इस बार छठ करने वालों के लिए विशाल पारिक की ओर से फल निशुल्क वितरण किया गया। इस पर्व में नेता राजनेता शासन-प्रशासन किसी की भी आवश्यकता नहीं होती है, शांतिपुर ढंग से मनाया जाता है। इस पर्व में ना कोई बड़ा होता है ना कोई छोटा। हमारे मंदिर कमेटी इस प्रकार है, अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सचिव गोपाल यादव, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, संरक्षक दीपक चौधरी, अभिषेक परमार, मुनेंद्र यादव, विपिन शर्मा, अजय सिंह, नरेश सिंह, अशोक गुप्ता, पाठक जी, मनोज सिंह, संजीव मिश्रा, सतीश चंद्र मिश्रा, रंजीत सिंह, अविलास है।

Related Articles

Back to top button