FestivalJamshedpurJharkhand

हेमंत सरकार को भाजपा की ओर से गिराने का प्रयास कभी नहीं होगा सफल : रामदास सोरेन

जमशेदपुर। झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार को अस्थीर करने के लिए केन्द्र में बैठे भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा कभी राज्यपाल से बम फोड़बाने की धमकी दे कर डराना चाहते हैं तो कभी ईडी से नोटिस फेजवा कर डरने का प्रयास कर रही रहे। झारखंड सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की गति को देख कर केन्द्र सरकार घबरा गई हैं !
केंद्र में बैठे भारतीय जनता पार्टी ने देश बेचो अभीयान के तहत रेलवे को बेच डाला एयरपोर्ट बेच डाला अब झारखंड के खनिज संपदा पर ईनकी निगाह है जब तक झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार रहेगी भारतीय जनता पार्टी की मनसा पुरी नहीं हो पाएगी इस लिए केन्द्र में बैठे भारतीय जनता पार्टी सरकार अपने एजेंसी ईडी के माध्यम से नोटिस भेजवा कर झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।
भारत सरकार के आलोकतान्त्रिक कारवाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला पुर्वी सिंहभूम जिले मुख्यालय पर शनिवार को सुबह 10:00 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रही हैं ! इस धरना प्रदर्शन में जिला के तमाम वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्तागण सभी प्रखंड के पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण सभी पंचायतों के नेतागण कार्यकर्तागण तमाम झारखंडी नेतागण अपने अपने पारंपरिक हथियार के साथ इस विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल है।

Related Articles

Back to top button