FeaturedJamshedpurJharkhandNational

हिट मशीन खेसारीलाल यादव के जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने वृद्धा आश्रम में किया दान पुण्य

अपने बेटे के लिए खेसारीलाल यादव के माता-पिता ने की लंबी उम्र की कामना

पटना, 15 मार्च 2024 : अपनी आवाज और अदाकारी से लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनके माता-पिता ने पटना के दानापुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध लोगों के साथ मिलकर अपने बेटे का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वहां फल मिठाई खाद्य सामग्री के साथ मच्छरदानी भेंट की और अपने बेटे खेसारी लाल यादव के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा खेसारीलाल यादव की मां ने दानापुर अनाथ आश्रम में भी बच्चों के बीच फल मिठाई कॉपी कलम खाद्य सामग्री और मच्छरदानी आदि का वितरण किया और अपने बेटे के लंबी उम्र के लिए कामना की। खेसारी लाल के जन्मदिन पर यह तमाम आयोजन खेसारी फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन पांडेय के द्वारा किया गया।

मौके पर उनके पिता श्री मंगरु यादव अपने बेटे की उपलब्धियां पर गर्व करते नजर आए और कहा कि खेसारी लाल यादव ने उनके परिवार की मान प्रतिष्ठा को जिस तरह बढ़ाया है, इसके लिए उनका पूरा परिवार आभारी है। उनके पिता ने भोजपुरी समेत तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनके प्यार और आशीर्वाद से खेसारी लाल यादव आज एक चमकते सितारे की तरह हैं और उनकी यह चमक बनी रहे इसके लिए खेसारी लाल यादव के माता-पिता ने ईश्वर से भी उनकी सफलता और दीर्घायु होने की कामना की। यह पहला मौका है जब खेसारी लाल यादव के माता-पिता ने सार्वजनिक जीवन में आकर अपने बेटे के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया और इस दौरान आयोजित सभी तरह के कार्यक्रमों में वे शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ राहुल यादव, रंजन सिन्हा और अजय यादव भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी के एकमात्र से सुपरस्टार है जो समय-समय पर समाज के लोगों की सेवा भी करते रहे हैं। खेसारी लाल यादव का मानना है कि जिस समाज ने उन्हें इतना कुछ दिया है उसे समाज के प्रति उनका भी एक फर्ज है, जिसका निर्वहन वह करते रहते हैं और इसके लिए उन्होंने खेसारी फाउंडेशन ट्रस्ट का भी निर्माण किया है। यह ट्रस्ट जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने लिखने से लेकर दूसरे जरूरतमंद लोगों की जरूरत में मदद आने का काम करती है। इस ट्रस्ट के द्वारा आज विभिन्न जगहों पर उनका जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया, जिसमें उनके पिता की भागीदारी भी बराबर रही।

Related Articles

Back to top button