FeaturedJamshedpurJharkhandNational

इलेक्ट्रोल बॉन्ड गुप्त चुनावी चंदे देश की सबसे राजनीतिक भ्रष्टाचार : मदन मोहन सोरेन

घाटशिला। इलेक्ट्रोल बॉन्ड (गुप्त चुनावी चंदा) पर घाटशिला में झारखंड नवनिर्माण अभियान एवं विभिन्न जन संगठन द्वारा एक बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक को अध्यक्षता करते हुए रांची हाईकोर्ट के अधिवक्ता मदन मोहन सोरेन ने कहा कि इलेक्टरल बॉन्ड गुप्त चुनावी चंदे देश का सबसे बड़ा राजनीतिक भ्रष्टाचार है। स्वच्छ राजनीति और पारदर्शी चुनावी चंदे के नाम पर जनता के आंखों में धूल झोंकने का काम हुआ है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश के बाद भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का सीमित जानकारी देकर सच्चाई को छुपाने का प्रयास किया है। सुप्रीम कोर्ट ने विशिष्ट आईडी साझा नहीं करने पर एसबीआई को फटकार लगाया है।उन्होंने कहा कि विशिष्ट आईडी से पता चल जाएगा कि किस औद्योगिक घराना ने कितना चंदा किस पार्टी को दिया है।
मदन मोहन ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है। इसे बचाने के लिए नौजवानों को आंदोलन के लिए आगे आना होगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए तथा नैतिकता आधारित स्वच्छ राजनीति स्थापित करने के लिए युवाओं को सक्रिय राजनीति में आगे आना ही पड़ेगा। बैठक में इस मुद्दे पर अभियान चलाने की सहमति बनी।इस बैठक मे झारखंडी भाषा भाषी मूल निवासी संघ का सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर संजय बेहरा,दुखीराम मार्डी,सीमांत पाल, सुनील बनसिंह, महेश लोहार, मुकेश महतो, सुंदरलाल हांसदा, विक्रम हेंब्रम,कृष्णा बास्के, साजिद, विश्वनाथ हांसदा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button